“‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने बढ़ाया हौसला: पलामू में सांसद ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात'”

…………प्रेस विज्ञप्ति……..
. दिनांक-25मई 2025

पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने शांति पूरी स्थित अपने आवासीय कार्यालय बूथ संख्या 235 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के संग प्रधानमंत्री जी की मन की बात कार्यक्रम के 122 वें एपिसोड को सुना तथा कार्यक्रम के उपरांत महत्वपूर्ण विभिन्न मुद्दों पर चर्चा किया.इस दौरान उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम पूर्णतः गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। इससे हम सभी को एक नयी ऊर्जा मिलती है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी जिन विषयों पर बात करते हैं। उनके विषय में लोगों को विस्तार से जानकारी मिलती है।उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम सदैव ही समाज में एक नवीन सकारात्मक सोच के साथ बदलाव में भागीदारी के लिए प्रेरित करता है.पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ भारतीय सेना की सफल सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पीएम मोदी का यह पहला ‘मन की बात’ कार्यक्रम था। जिसमे में पीएम मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की भी चर्चा की और कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, गुस्से से भरा है, लेकिन दृढ़ है। आज हर भारतवासी का संकल्प है कि आतंकवाद को खत्म करना है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं द्वारा दिखाई गई बहादुरी ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया भर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक नया आत्मविश्वास और उत्साह भरा है। ऑपरेशन सिंदूर ने देश के लोगों को इतना प्रभावित किया है कि कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। बिहार के कटिहार, यूपी के कुशीनगर और कई अन्य शहरों में उस दौरान पैदा हुए बच्चों का नाम ‘सिंदूर’ रखा गया है।
उक्त अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेत्री सुश्री स्मिता, शिव कुमार मिश्रा, विजय ओझा,ईश्वरी पाण्डेय, रामलव चौरसिया, सोमेश सिंह, छोटू सिन्हा प्रभात तिवारी भोला पांडे संजय कुमार संजय गुप्ता चेतन चौहान अमित पाठक रंजीत चंद्रवंशी दीपक सिंहा किशन मखड़िया निवेदन अग्रवाल रामप्रवेश सिंह अलख दुबे कौशल झा मनोरंजन दुबे आशीष कुमार नवीन पांडे पंकज जयसवाल नंदलाल गुप्ता साहित्य अन्य कार्यकर्ता एवं काफी संख्या में लोग मौजूद थे।.