पाटन प्रखंड में लगाया गया विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर:=
पाटन प्रखंड में लगाया गया विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर:=
पलामू जिला के पाटन प्रखंड में विधिक सेवा सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया.विधिक सेवा प्राधिकार शिविर के मुख्यअतिथि जिला के सीजीएम आइशा खान रहीं. कार्यक्रम के संचालक पी एल वी आशीष पुर्यमान दुबे कर रहें थे.मुख्यअतिथि जिला के सीजीएम आइशा खान ने जिला विधिक सेवा के कार्यों के के बारे में बताया. उन्होंने ने कहा कि कोर्ट अब आपके द्वार पहुँच रहीं है. महिला उत्पीड़न, बाल श्रम आदि के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने झालसा द्वारा मांगे गए 30 रिपोर्ट जैसे मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, डेयरी सम्बंधित रिपोर्ट के बारे में भी जानकारी दिया.संचालक पी एल वी आशीष पुर्यमान दुबे ने बताया कि झालसा जनहित मुद्दे, शोषित एवं उत्पीड़ित लोगों के मदद के लिए हमेशा तत्पर है, झालसा शोषित एवं उत्पीड़ित लोगों को विधिक सेवा देने के लिए तत्पर है.इस मौक़े पर अंचलधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, पी एल वी रविंद्र सिंह,जिला परिषद सदस्य संग्राम सिंह, मनरेगा बीपीओ स्वीटी सिन्हा, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जनता उपस्थित रहें.
