लोहरसी पंचायत की मुखिया ने अपने निजी खर्च से करवाई जलमिनार की मरम्मत
लोहरसी पंचायत की मुखिया ने अपने निजी खर्च से करवाई जलमिनार की मरम्मत
पांकी प्रखंड के लोहरसी पंचायत की मुखिया चिंता देवी ने पंचायत क्षेत्र के लोहरसी चट्टी, बस्ती, तितलंगी पिपराटांड़, सहित पंचायत के अन्य स्थानों में लगे करीब आधा दर्जन जल मीनार की मरम्मत शुक्रवार तक अपने निजी खर्चे से करवाई,
इस संबंध में मुखिया चिंता देवी ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होते ही पंचायत क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है, वर्षों पूर्व लगे कई जलमिनर बिल्कुल खराब हो चुके थे जिसकी शिकायत लगातार ग्रामीणों द्वारा उन्हें मिल रही थी इसके तत्काल बाद उन्होंने अपने निजी खर्चे से जल मीनार की मरम्मत का कार्य करवाया ताकि लोगों को पेयजल की किल्लत न हो, इस दौरान मौके पर समाज से भी अरविंद सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

