किसान जनता पार्टी ने धरना दिया:- अवधेश सिंह
किसान जनता पार्टी ने धरना दिया:- अवधेश सिंह
गिरिडीह :- गांडेय, जमुआ और बगोदर अंचल की तरह तिसरी, गिरिडीह एवं बेंगाबाद अंचल से भी बिना घूस लिए रजिस्टर टू का सत्यापित दिलाने की मांग को लेकर मंगलवार को आठवीं बार किसान जनता पार्टी ने झंडा मैदान गिरिडीह में धरना दिया और शहर में प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए किसान जनता पार्टी के केंद्रीय कमिटी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय ने रिट याचिका संख्या 5925/2022 में आदेश पारित कर 27 फरवरी 2024 को ही झारखंड सरकार, उपायुक्त गिरिडीह एवं अपर समाहर्ता गिरिडीह को गिरिडीह जिला के सभी मौजा के रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति याचिकाकर्ता को चार सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का आदेश दिया है। अपर समाहर्ता महोदय गिरिडीह ने भी अपने कार्यालय के पत्रांक 1854/2024 के माध्यम से गिरिडीह जिला के सभी अंचल अधिकारी को याचिकाकर्ता अवधेश कुमार सिंह से आवेदन शुल्क और सत्यापन शुल्क जमा लेकर रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने की कार्रवाई करने का लिखित निर्देश दिए। उक्त निर्देश के आलोक में बेंगाबाद, गिरिडीह, तिसरी, जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल ने आवेदन और शुल्क तो जमा ले लिया पर बिना घूस का रजिस्टर टू जमुआ, बगोदर और गांडेय अंचल से ही मिल रहा है। घूस नहीं मिलने के वजह से तिसरी, गिरिडीह और बेंगाबाद अंचल के अंचल अधिकारी अब तक रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति नहीं दिए हैं जबकि माननीय झारखंड उच्च न्यायालय ने चार सप्ताह के अंदर ही रजिस्टर टू का सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने का आदेश दिया था। भ्रष्ट अंचल अधिकारी को अवैध कमाई से इतना अहंकार हो गया है कि वे अपने वरीय अधिकारियों और माननीय न्यायालय के आदेश को भी नहीं मान रहे हैं। इसलिए वक्त का पुकार है कि जिस तरह से हमारे पूर्वजों ने भारत को गुलामी से मुक्ति दिलाने के लिए अपना जान की बाजी लगाकर आजादी का लड़ाई लड़ा था ठीक उसी प्रकार से हम किसानों को भी तिसरी, गिरिडीह और बेंगाबाद के भ्रष्ट अंचल अधिकारियों के भ्रष्टाचार से आजादी के लिए लड़ना होगा, और करो या मरो के तर्ज पर इस लड़ाई का शुरुआत आगामी 20 मार्च को तिसरी में हम किसानों को "चाहे गिरफ्तार होकर जेल जायेंगे या लाठी गोली खाएंगे, पर रजिस्टर टू लेकर ही घर की ओर वापस कदम बढ़ाएंगे" के संकल्प के साथ सड़क पर उतरकर अपनी गिरफ्तारी देना है। धरना के बाद तिसरी, गिरिडीह और बेंगाबाद के अंचल अधिकारी के संपति की जांच करने एवं इन तीनों उदंड व भ्रष्ट अंचल अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर किसान जनता पार्टी के सदस्यों ने आठवीं बार गिरिडीह शहर में प्रदर्शन किया और आज पुनः माननीय मुख्यमंत्री झारखंड के नाम अनुमंडल पदाधिकारी महोदय गिरिडीह गिरिडीह को ज्ञापन देकर तिसरी, गिरिडीह और बेंगाबाद के भ्रष्ट अंचल अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई करने एवं उनके संपत्ति का जांच करने का मांग किया गया।धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में किसान जनता पार्टी के कार्यालय सचिव विजय कुमार, महासचिव भागीरथ राय, संयोजक दासो मुर्मू,उपाध्यक्ष कुदरत अली तिसरी अंचल अध्यक्ष नीलम कुमारी, बेंगाबाद अंचल अध्यक्ष नबी अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष जोगेश्वर ठाकुर कोषाध्यक्ष छत्रधारी सिंह संस्थापक सदस्य मालती देवी, घनश्याम पंडित,संरक्षक सुकुल नारायण देव, अरुण सिंह, मेरूलाल मरांडी, धनेश्वर मरांडी, मुन्ना टुडू, कुदरत अली, धनेश्वर तुरी, बसिया टुडू, टिपण ठाकुर, महादेव विश्वकर्मा, जहांगीर अंसारी, मनवेल हंसदा, सबीना हेंब्रम, रामजीत मुर्मू, बाबू हंसदा, बासुदेव मरांडी, सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। धरना का अध्यक्षता किसान जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संतोष बास्के ने किया तथा संचालन महासचिव भागीरथ राय ने किया।

