होली पर्व को लेकर सतबरवा पुलिस के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

होली पर्व को लेकर सतबरवा पुलिस के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च ।

पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार के अगुवाई में होली पर्व को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बना रहे इस कारण सतबरवा थाना के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च जवानों द्वारा सतबरवा थाना से होते हुए सतबरवा काली मंदिर, मस्जिद मोहल्ला, महावीर चौक, होते हुए बकोरिया, झाबर, बारी पहुंचा वहीं फ्लैग मार्च के दौरान सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि होली पर्व में क्षेत्र में शांति व्यवस्था भाईचारा बना रहे लोग एक दूसरे से मिल जुलकर भाईचारे के साथ होली मनाए है वहीं उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस की विशेष रहेगी नजर
इन्हीं सभी चीजों को देखते हुए सतबरवा प्रखंड में जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया है। जहां पर फ्लैग मार्च मे एसआई सुबोध कुमार,एसआई रघुराई कोटवार,एएसआई संतोष कुमार साहू, एएसआई बसंत महतो एएसआई बसंत दुबे, अमित कुमार उपाध्याय, फूल कुमारी, संगीता कुमारी, प्रीति कुमारी, चांदनी कुमारी, इंदु कुमारी, प्रियंका कुमारी, ललिता कुमारी, सुनैना कुमारी, हुए शामिल।