पूर्व सांसद रविंद्र राय ने विनय चौबे के पुत्र निधन पर उनके गांव पहुंचकर दी सांत्वना
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष सह कोडरमा के पूर्व सांसद रविंद्र राय ने गुरुवार को मेराल प्रखंड के हासनदाग गांव पहुंच कर पुत्र शोक से विह्वल भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार चौबे को सांत्वना दिया। गौरतलब हो कि भाजपा नेता विनय कुमार चौबे के 25 वर्षीय पुत्र पीयूष कुमार का असमय निधन की जानकारी मिलने के बाद पूर्व सांसद रविंद्र राय उनके पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त विनय कुमार चौबे तथा उनके परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। विनय चौबे अपने बड़े पुत्र 25 वर्षीय पीयूष की बीमारी तथा निधन की घटना के बारे में रविंद्र राय को अवगत कराते हुए विह्वल हो गए। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश तिवारी ब्रजेश उपाध्याय अभिनव चौबे तथा घर परिवार के लोग मौजूद थे।
