मेराल में गांधी जयंती पर भाषण प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
मेराल लखेया रोड स्थित पराडाइज पब्लिक स्कूल में गुरुवार को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय की छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक इंजीनियर इमाम ने कहा कि इस प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल में हमेशा होता रहता हैं। जिससे सभी बच्चों में एक अच्छा वक्ता बनने की प्रेरणा मिलती हैं। इसके बाद स्कूल के शिक्षक फिरदोश आलम ने भी महात्मा गांधी जी के जीवन से संबंधित अच्छी प्रेरणा और सत्य अहिंसा के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि हमेशा हमें अपने जीवन में उनके बताए रास्ते पर चलना चाहिए।वही भाषण प्रतियोगिता ग्रुप ए में प्रथम स्थान पल्लवी कुमारी, द्वितीय स्थान सोनी कुमारी, तृतीय स्थान हसीना खातून आई। और ग्रुप बी में प्रथम स्थान साजिया प्रवीण, द्वितीय स्थान शब्बा प्रवीण, और तृतीय स्थान आध्या सिंह लाई हैं। इस अवसर पर शिक्षक सरफराज अंसारी सुधीर कुमार आरती दुबे तेजस्वी कुमारी प्रिया कुमारी हाजरा खातून सुमन कुमारी आदि लोग उपस्थित थे।

