गांडेय विधानसभा क्षेत्र से मुनिया देवी ने किया नामांकन, सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन को देंगी टक्कर

0
b831c073-261a-42cf-a9f9-2365e3ee6f3e

गांडेय विधानसभा क्षेत्र से मुनिया देवी ने किया नामांकन, सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन को देंगी टक्कर

गिरिडीह के गांडेय विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने गिरिडीह समाहरणालय परिसर में निर्वाची पदाधिकारी सह डीएसओ गुलाम समदानी के पास अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।

मुनिया देवी के साथ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार शर्मा, कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार मौजूद रहे। आपको बता दे कि मुनिया देवी की टक्कर सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन से जो वर्तमान में उपचुनाव जीत कर गांडेय की विधायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *