भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने दुर्गा पूजा स्थल को घेरकर पुलिस द्वारा मारपीट मामले को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा।

0
d5a4215f-aaf5-4026-9d11-155039faba54

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी ने भंडरिया मदगड़ी क में पुलिस द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान पुजा स्थल को घेरकर पुलिस द्वारा मारपीट मामले को लेकर उपायुक्त गढ़वा एवं पुलिस अधीक्षक को मांग पत्र सौंपा। मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि 13 अक्टूबर 2024 को मदगड़ी क गांव में राजनीतिक षड़यंत्र रच कर पुलिस द्वारा पुजा स्थल को घेरकर श्रद्वालुओं पर बर्बरतापूर्ण लाठी डंडे आंसू गोला एवं गोली चलाई गई जो भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 एवं 26 का घोर उलंघन है भारत जैसे लोकतांत्रिक राष्ट्र में इस प्रकार से नागरिकीय अधिकारों का क्रुरता पूर्वक दमन करना लोकतांत्रिक पद्धति पर स्थापित प्रशासन एवं सरकार की कार्यशैली कदापि नहीं हो सकती निश्चय ही यह घटना हृदयविदारक घटना मानवता को झकझोर देने वाली है। यह आवश्यक प्रतीत हो रहा है कि अपने प्रशासकीय अधिकारों का दुरुपयोग कर के मानवता को लज्जित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करते हुए निर्दोष नागरिकों के उत्पीड़न पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही इस घटना की निष्पक्ष जांच कराते हुए न्याय दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। मौके पर भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे रविन्द्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *