गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से मंत्री मिथिलेश ने किया नामांकन

0
90647a45-85b3-4dae-8d58-9f6ab7075e70

गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से मंत्री मिथिलेश ने किया नामांकन

नामांकन रैली में दिखा मिथिलेश का जलवा, अपार भीड़ ने किया विरोधियों हौसला पस्त

फोटो : नामांकन करते मंत्री मिथिलेश ठाकुर

गढ़वा। झारखण्ड के 80, गढ़वा विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर ने सोमवार को दो सेटों में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन रैली मिथिलेश का जलवा देखते बन रहा था। समर्थकों की अपार भीड़ ने यह सिद्ध करने का प्रयास किया कि एक बार फिर मिथिलेश का काज। समर्थकों की हुंकार ने विरोधियों के परिवर्तन की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं पर बड़ा प्रहार भी कर दिया है। इस दौरान टाउन हॉल के मैदान से एसडीओ कार्यालय तक लोगों की हुजूम बनी रही। झामुमो और मिथिलेश ठाकुर के समर्थन में लग रहे गगनभेदी नारों से कुछ घंटों के लिए इलाका झामुमोमय बन गया।
झामुमो नेता सह पेयजल स्वच्छता,पर्यटन-खेल मंत्री मिथिलेश ठाकुर अपने समर्थकों के साथ मोटरसाइकिल से अनुमंडल कार्यालय नामांकन करने पहुंचे। इस दौरान प्रत्याशी मिथिलेश कुमार ठाकुर के अलावा उनके साथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष औबेदुल्ला हक अंसारी, शंभू,राम, परेश तिवारी, रंका प्रमुख लीलावती हाजी निजाम आदि उपस्थित थे। शहर के टंडवा निवासी मो. निजामुद्दीन (हाजी निजाम) तथा मेराल प्रखंड के चामा मुखिया शंभू राम उनके प्रस्तावक बने। मंत्री ने दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।

झामुमो-कांग्रेस में था उत्साह, राजद रहा नदारत

गढ़वा विधानसभा सीट की लड़ाई की परिदृश्य इस बार थोड़ा बदली हुई दिख रही है। इस बार झामुमो-कांग्रेस के पुराने साथी राजद विदक गई है। मंच पर राजद के एक भी नेता नहीं दिखे। इस बार मिथिलेश ठाकुर झामुमो-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए मैदान में उतरे हैं। यह क्षेत्र राजनीतिक रूप से काफी संवेदनशील माना जाता है। लिहाजा चुनाव में कड़ी टक्कर होना स्वाभाविक है।

विकास और जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध

मिथिलेश ठाकुर ने नामांकन के बाद कहा कि वह क्षेत्र के विकास और जनता की भलाई के लिए प्रतिबद्ध हैं। अपार समर्थन देने के लिए उन्होंने अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता एक बार फिर उन्हें आशीर्वाद देगी। एक बार फिर से वह क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
extrabet
extrabet giriş
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
deneme bonusu veren siteler
https://www.oceancityboardwalkhotels.com/
https://guvenilir-secilmis-liste.com/
adana escort
Betpas
Vaycasino Güncel Giriş
Vaycasino
Tarafbet güncel giriş
Tarafbet
Marsbahis
Marsbahis güncel giriş