पिंडरा गढ़वा में सोशल मीडिया एवं आईटी सेल का कार्यशाला का किया गया आयोजन

0
bea22300-9277-45fd-9816-c1ccb0e5946e

गढ़वा:–भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पिंडरा गढ़वा में सोशल मीडिया एवं आई टी सेल का कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया।
मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद ने कहा कि सोशल मीडिया के युग में हर व्यक्ति सोशल मीडिया से जुड़कर समाज में अपने विचार को फैला रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के काम को बढ़ा रहा है। जिस तरह से झामुमो सरकार में बैठे मंत्री विधायक झारखंड को लुट रहें हैं इन सबका कारनामा उजागर करने में सोशल मीडिया की अहम भूमिका है। प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अरिंदम देव ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ता हर व्यक्ति को पार्टी से जोड़े जिससे आनेवाले दिनों में भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंका जाए। प्रदेश आईटी प्रभारी विवेक विकास ने कहा कि झामुमो सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है इसको समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए आईटी सोशल मीडिया का अहम भूमिका है। प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी राहुल शाहदेव ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को हर बूथ स्तर तक ले जाना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन ज्ञान चौबे ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मिडिया प्रभारी रितेश चौबे आशीष भारद्वाज सोमेश सिंह पंकज पांडेय जिला आइटी सेल अभिषेक कश्यप सोशल मीडिया प्रभारी शुभम गुप्ता जयंत पाण्डेय नवीन जायसवाल अनवर साह डॉ पतंजलि केशरी अशोक कुमार परीक्षित तिवारी सुशील पाण्डेय सुमित तिवारी सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *