डालटेनगंज विस के विकास के लिए रूचिर तिवारी को चुनें, कृष्ण मुरारी दुबे का आह्वान
डालटेनगंज विस के विकास के रूचिर तिवारी को चुने- कृष्ण मुरारी दुबे
आज भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह राष्ट्रीय परिषद सदस्य रुचिर कुमार तिवारी ने डाल्टनगंज चैनपुर भंडरिया विधानसभा के बदलाव यात्रा का आठवां दिन ग्राम -पूर्वडीहि, चेड़ाबार ,कोलहुआ,तलया -बभंडी, मैं जनसंपर्क अभियान कर लोगों की जन समस्याओं से अवगत हुआ मौके पर जिला सचिव श्री तिवारी ने कहा कि डाल्टनगंज चैनपुर भंडारिया विधानसभा क्षेत्र यहां के जनप्रतिनिधियों के उदासीन रवैया के कारण विकसित नहीं हुआ अभी तक एक भी उद्योग धंधा यहां नहीं लगा वहीं आज भी खेती के लिए लोग भगवान भरोसे ही आश्रित है नहर का भी काम पूरा नहीं हुआ जनप्रतिनिधियों ने अपनी संपत्ति को 10 गुना बढ़ाया लेकिन आम जनता का विकास कैसे हो इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जनसंपर्क अभियान के दरमियान सत्येंद्र नाथ दुबे ,अर्जुन दुबे, विमलेश दुबे, सुभाष दुबे ने जोरदार स्वागत किया। मौके पर कृष्ण मुरारी दुबे ने कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक के उम्मीदवार रुचिर तिवारी के पक्ष मे आम जनता गोलबंद होकर काम करें तभी डाल्टनगंज चैनपुर भंडारिया विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी का विकास का कार्य हो पाएगा कम्युनिस्ट पार्टी के नेता सबसे ईमानदार होते हैं उनको अपना संपत्ति बढ़ाने की चिंता नहीं रहती है रुचिर कुमार तिवारी भी आम जनता की उम्मीद पर खराब उतरेंगें। मौके पर अरविंद दुबे, प्रेमचंद तिवारी, अलख दुबे, कांता प्रसाद दुबे, सुभाष दुबे, रविंद्र पासवान, सुदेश्वर दुबे, सहित लोग उपस्थित थे।
