20-20 वर्षों से पूर्व एंव वर्तमान विधायको ने अपना एंव अपने परिवार का विकास किया – ब्रह्मदेव प्रसाद

0
7f210da2-46e2-41d8-a610-b88325eccdd6

20-20 वर्षों से पूर्व एंव वर्तमान विधायको ने अपना एंव अपने परिवार का विकास किया – ब्रह्मदेव प्रसाद

नावां (पलामू) मंच के केंद्रीय अध्यक्ष श्री ब्रह्मदेव प्रसाद का जन संपर्क अभियान तेज करते हुए चेचरिया, बरमोरिया, बसना, भण्डार, रज़हरा, कोठी, चेचेनखा सहित दर्जनों गाँवों का दौरा किया।
उन्होंने कहा की पूर्व एवं वर्तमान विधायकों ने 20-20 वर्षों तक राज किया और दोनों ने केवल अपना और अपने परिवार का विकास किया और बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र का विनाश किया ।
उन्होंने कहा सबसे बड़ी दुर्भाग्य की बात यह है कि बिश्रामपुर विधानसभा में एक भी सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है और न ही एक भी लाईब्रेरी है और न ही एक भी खेल का स्टेडियम है और जब एक ITI कॉलेज भी आया था पर उसे भी वर्तमान विधायक अपने कैंपस में खोल दिया । बिश्रामपुर विधानसभा में मेडिकल कॉलेज भी आया था उसे भी वर्तमान विधायक ने अपने कैंपस में खुलवा दिया ।जिससे की हमारे विधानसभा के होनहार छात्र – छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया है।
इस बार बिश्रामपुर की जनता मन बना चुकी है कि दोनों को नकार कर ओ॰बी॰सी॰ के लोगो को विधानसभा में भेजने का काम कर रही है और एस॰ टी॰ , एस॰ सी॰ और ओ॰बी०सी० की संवैधानिक अधिकार सरकार से लेकर क्षेत्रों में लाने का काम करूँगा। हमारे मंच में पिछले कई दिनों से भारतीय जनता पार्टी , कांग्रेस पार्टी और बहुजन पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता इस मंच का सदस्यता ग्रहण किया है।
मौके पर सुरेंद्र भारती, रामराज राम, हिमालय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *