आखिर कब खुलेगी बिजली विभाग के नींद- रणजीत मिश्रा

0
d5af5a49-9ba4-442c-b281-85fe750007f5

आखिर कब खुलेगी बिजली विभाग के नींद- रणजीत मिश्रा

स्थानीय पुलिस लाइन रोड में, पेट्रोल पंप के समीप लगभग एक सप्ताह से मुख्य मार्ग पर बिजली का खंभा इस कदर झुक गया है की, बड़ी गाड़ी आते जाते कभी भी संपर्क में आ सकता है! एवं कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रणजीत कुमार मिश्रा ने बताया कि, इस खंबे की स्थिति को देखकर विद्युत विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एसडीओ एवं जूनियर इंजीनियर को लगातार फोन करता रहा लेकिन किसी ने कभी फोन पिक कर पाना भी मुनासिब नहीं समझा! कार्यालय में जाने पर किसी से मुलाकात नहीं हो पाई इस परिस्थिति में व्हाट्सएप फिर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को इसकी जानकारी दी लेकिन ना तो कोई उस पर पहल हुआ ,और नहीं कोई जवाब आया ,ऐसी स्थिति में अगर कोई घटना ऐसे बिजली खाबो से अगर होता है तो इसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होना चाहिए!
समाचार पत्र के माध्यम से जिला प्रशासन के संज्ञान में देने का प्रयास कर रहा हूं, प्रशासन का काम जनता को सुविधा एवं सुरक्षा उपलब्ध कराना है, जनता की सुविधा के लिए विभाग द्वारा कुछ फोन नंबर उपलब्ध तो कराए जाते हैं ,लेकिन आवश्यकता पड़ने पर कार्यालय तो दूर किसी पदाधिकारी के फोन से भी कोई रिस्पांस नहीं मिल पाता है ,ऐसे में विद्युत विभाग की नींद कब खुलेगी यह हम जनता के लिए बहुत ही चिंतनीय विषय है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *