बाजूडीह गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय बच्चे की हुई मौत

0
cc474dd8-01af-4518-85f4-a34fac29c05f

मेराल थाना क्षेत्र के बाजूडीह गांव में वज्रपात की चपेट में आने से एक 13 वर्षीय बच्चे की हुई मौत । यह घटना रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे की बताई गई है। मृतक का नाम पंकज प्रजापति उम्र लगभग 13 वर्ष पिता अशोक प्रजापति बताया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पंकज शौच के लिए घर से लगभग 500 फीट की दूरी पर गया था। इसी बीच अचानक बारिश के साथ हुए बज्रपात की चपेट में आ गया। तत्काल परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने अंत: परीक्षण के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। घटना की सूचना पर अंचलाधिकारी जसवंत नायक ने सी आई बिंदेश्वरी पासवान को बाजूडीह भेज कर स्थिति की जानकारी लिया। इस संबंध में अंचल अधिकारी यशवंत नायक ने बताया कि सरकारी प्रक्रिया के तहत परिजन को समुचित लाभ दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *