प्रकृति, संस्कृति और बेटी बचाने का संदेश देता है करमा : मंत्री मिथिलेश

0
6ee8a9ac-c431-4a10-af13-0e63ce4f256b

प्रकृति, संस्कृति और बेटी बचाने का संदेश देता है करमा : मंत्री मिथिलेश

मांदर की थाप पर खूब थिरके मंत्री, ग्रामीणों के साथ मनाया करमा

फोटो : मांदर बजाकर थिरकते मंत्री
फोटो : करमा पर्व उत्सव में शामिल ग्रामीण

गढ़वा। जिले भर में करमा पर्व पारंपरिक श्रद्धा एवं उल्लास के साथ काफी धूमधाम से मनाया गया। करमा पर्व के मौके पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता, पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विभिन्न गांव में जाकर ग्रामीणों के साथ करमा पर्व मनाया। इस दौरान मंत्री मांदर बजाकर ग्रामीणों के साथ खूब थिरके। मंत्री ने सभी को करमा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। ग्रामीणों ने मंत्री श्री ठाकुर को माला पहना कर भव्य स्वागत किया।
करमा पर्व के मौके पर मंत्री श्री ठाकुर मेराल प्रखंड के ग्राम बाना, रामबांध टोला, अलगडीह में आयोजित करमा पूजा महोत्सव में शामिल हुए। साथ ही गढ़वा प्रखंड के बीरबंधा सरना स्थल के समीप आयोजित करमा पूजा कार्यक्रम, ग्राम दुबे मरहटिया के बरवाही टोला, ग्राम कमरमा में आयोजित करमा पूजा महोत्सव, मुखिया गौरी देवी के घर के समीप आयोजित करमा पूजा महोत्सव, चिनियां प्रखंड के आईटीआई के बगल में चारमुहान के समीप अखिल भारतीय आदिवासी महासभा चिनियां के तत्वाधान में आयोजित करमा पूजा महोत्सव, ग्राम डोल में देवीधाम के समीप आयोजित करमा पूजा महोत्सव में शामिल हुए।
मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि करमा प्रकृति, संस्कृति और बेटी को बचाने के साथ-साथ उनका सम्मान करने का संदेश देता है। यह पर्व कृषि, दर्शन और भाई-बहन के प्रेम की अभिव्यक्ति का प्रतीक पर्व है। करमा पर्व कर्म और धर्म दोनों को सम्मान देता है। पूरे झारखंड में काफी धूमधाम एवं पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ करमा पर्व मनाया जाता है। करमा पूजा झारखंड का एक प्रमुख त्यौहार है। सरहुल के बाद करमा झारखंड का दूसरा सबसे बड़ा प्रकृति पर्व है। भादो मास की एकादशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। करमा पूजा के दिन युवतियां निर्जला व्रत रखती हैं। पारंपरिक लोकगीत एवं नृत्य इस पर्व को काफी आकर्षक बनाता। है। इस पर्व में करम देवता की पूजा अर्चना की जाती है। मौके पर मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, अरविंद यादव, रामचंद्र उरांव, अजय ठाकुर, फुजैल अहमद, जितेंद्र चौधरी, रामसागर उरांव, राजेश, मुखिया गौरी देवी, सजीवन कोरवा, दिलीप गुप्ता, अंकित पांडेय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *