हुसैनाबाद की छह सड़कों को मिली स्वीकृति, टेंडर की प्रक्रिया शुरू

0
3072b083-a875-4572-a643-adad9c2da39f

हुसैनाबाद की छह सड़कों को मिली स्वीकृति, टेंडर की प्रक्रिया शुरू

 

हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छह महत्वपूर्ण सड़कों की स्वीकृति मिल गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि उनकी अनुसंशा के आलोक में हुसैनाबाद व हैदरनगर प्रखंड में छह ग्रामीण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। अब इन सड़कों के निर्माण के लिए दो दिनों में निविदा निकलने की उम्मीद है। श्री सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने अपने अपने क्षेत्र की सड़कों पुल पुलिया की समस्या से उन्हें अवगत कराया था। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर उन पुल पुलिया व सड़कों का निर्माण कराने की अनुसंशा की थी। उन्होंने कहा कि पुल पुलिया की निविदा निकाल दी गई है। जल्द ही सड़कों की निविदा भी निकल जायेगी। जिन ग्रामीण सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है, उसमे हुसैनाबाद के हदना से सैदा बिगहा होते बैजली तक सड़क निर्माण, मिडिल स्कूल बड़ेपुर से पंचायत भवन होते पुराना बड़ेपुर तक पथ निर्माण, महुअरी पंचायत के मिराहियाडीह गांव से झरहा मुख्य पथ तक सड़क निर्माण, नारायणपुर नहर से शिवपुर तक पथ निर्माण, हैदरनगर के बरेवा मेन रोड से कुट्टी सरयू नदी तक सड़क निर्माण, हैदरनगर बभनडीह मेन रोड से लोहरपुरा रोड चहका भाया बरवाडीह तक सड़क निर्माण शामिल है। श्री सिंह ने बताया कि अब क्षेत्र की लग भाग सभी सड़कों को स्वीकृति दिलाने का काम उन्होंने किया है। अधिकांश सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। कुछ पर कार्य चल रहा है, कुछ पर काम शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक एक समस्या की चिंता रहती है। वह लगातार समाधान कराने की दिशा में प्रयासरत रहते हैं। पिछले जनप्रतिनिधियों ने क्या किया यह बताने की जरूरत नहीं है। यही वजह है की उन्हें अधिक मेहनत करना पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *