8वीं नेशनल गतका चैंपियनशिप में संत मरियम के दो खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल जीता, प्राचार्य ने किया सम्मानित

0
c1d2f486-cb21-4f1e-ab48-1d4ee2b92b36

8वां नेशनल गतका चैंपियनशिप में संत मरियम के दो खिलाड़ियों ने जीता सिल्वर मेडल, प्राचार्य ने किया सम्मानित

पंजाब के संगरूर में नेशनल गतका चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 24 अगस्त से 28 अगस्त तक किया गया था । जिसमें संत मरियम स्कूल के खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर 11 टिम फरी सोती खेलते हुए महाराष्ट्र , राजस्थान की टीम को हरा कर झारखंड राज्य के लिए रजत पदक जीती। जीत के पश्चात विद्यालय आने पर स्कूल के तमाम शिक्षक, शिक्षिकाओं एवं प्राचार्य ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। मौके पर स्कूल के प्राचार्य कुमार आदर्श ने कहा की एक बेहतरीन खिलाड़ी बने के लिए अनुशासन में रहना बहुत ही जरूरी है । अनुशासन में रहकर ही शिक्षा एवं खेल के जगत में आप अव्वल आ सकते हैं। विजेता खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं आप ईमानदारी पूर्वक अभ्यास कीजिए सफलता एक दिन ज़रूर आपकी कदम चूमेगी। यह सभी खिलाड़ी स्कूल के शारीरिक शिक्षक सुमित बर्मन के नेतृत्व में पंजाब रवाना हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *