झारखंड को बर्बाद करने में जुटी है हेमंत सोरेन सरकार – सुरेश

0
c118539a-5d48-4579-aecc-224ab1503fa2

झारखंड को बर्बाद करने में लगी है हेमंत सोरेन की सरकारः सुरेश

कल्याणडीह हरिजन टोला और परसाटांड़ में किया छाता वितरण

गिरिडीह:- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने गिरिडीह विधानसभा के कल्याणडीह हरिजन टोला, परसाटांड़ का दौरा किया और जन समस्याओं से अवगत हुए। यहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच छाता वितरण भी किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि हम लगातार क्षेत्र भ्रमण करते रहते हैं और जन समस्याओं को सुन कर निष्पादन करने का प्रयास लगातार करते रहते हैं।

झारखंड में हेमन्त सोरेन की सरकार झारखंड को बर्बाद करने में लगी हुई है। झामुमो सरकार से आम जनता त्रस्त हो चुकी है ये झूठे वादे करके बनी सरकार

भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त है। सुरेश साव ने गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू पर निशान साधते हुए कहा कि आज गिरिडीह में क्या दुर्दशा है यह किसी से छुपी नहीं है।

गिरिडीह में अनाज का घोटाला हुआ है और उसकी रिपोर्ट उपायुक्त नै सचिव के पास भेज दिया है और यहां के विधायक के इशारे पर वो फाइल दबी हुई है। ये जब से गिरिडीह से चुनाव जीते हैं गिरिडीह में हर विभाग में भ्रष्टाचार पनप गया। उनके सरंक्षण में सरकारी जमीनों की लूट हो रही है। साथ में श्याबल घोष, वीरू पांडेय, छोटू पांडेय, मंजू देवी, गुड़िया देवी, टिपण दास, खीरू दास, रितेश पांडेय, रंजीत, अनुज एवं विशाल कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *