नेपाल में सड़क दुर्घटना, भारतीय यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 की मौत, कुल 40 सवार थे

0
Untitled

नेपाल में बड़े हादसे की खबर सामने आई है.  40  से ज्यादा भारतीय लोगों को लेकर जा रही एक बस नदी में गिर गई. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई. वहीं,  29 लोगों को बचाया गया है.  पुलिस कार्यालय के अनुसार, 15 लोग बोलने में सक्षम हैं. बाकी यात्रियों का इलाज चल रहा है. पुलिस ने शुरू में अनुमान लगाया था कि बस में केवल 40 यात्री थे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रवींद्र रेग्मी ने कहा कि बाकी यात्रियों के लिए  सर्च ऑपरेशन जारी है. बचाए गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जा रहा है.  यात्रियों की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है.  कुछ लोग अभी बोल नहीं पा रहे हैं. जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *