भाजयुमो के ‘रांची चलो युवा आक्रोश रैली’ के आह्वान पर भाजपा के कार्यकर्ता एवं नेता, गीता भवन मेदिनीनगर से रांची के लिए रवाना

0
36cff799-9497-42b4-ba07-94d2c81f3133

पलामू – भाजयुमो के रांची चलो युवा आक्रोश रैली आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी पलामू के कार्यकर्ता एवं नेता स्थानीय गीता भवन मेदिनीनगर से सुरक्षित बस एवं अन्य बाहनो से रांची रवाना हुए। पिछले 5 वर्षों से युवाओं को रोजगार के नाम पर ठगने वाली भ्रष्ट हेमंत सरकार के खिलाफ युवा आकोर्षित एवं आंदोलीत है। राज्य में विकास विरोधी सरकार सिर्फ ट्रांसफर पोस्टिंग में लगी हुई है। कानून व्यवस्था की स्थिति चरमर गई है आदिवासियों और महिलाओं का जीवन सुरक्षित नहीं है। माफिया राज कायम है जहां बालू पत्थर खनिज का दोहन हो रहा है। आम जनमानस भयभीत है गरीब किसान युवा महिलाओं का जीवन स्तर कठिनाइयां भरा हो गया है लोग हताश एवं परेशान हैं वही भ्रष्ट हेमंत सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। इन्हीं सब सवालों को लेकर राज्य भर के युवा आक्रोश रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास घेराव कर रही है ताकि गूंगी बहरी हेमंत सरकार की नींद खुले और विकास एवं जन कल्याण कार्य के साथ राज्य के युवाओं को कार्य मिल सके। मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में शामिल होने पलामू जिला अध्यक्ष अमित तिवारी परशुराम ओझा शिवकुमार मिश्र युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल गुप्ता सरवन गुप्ता अविनाश उर्फ छोटू सिंहा वीरेंद्र प्रसाद प्रदीप पासवान रंजीत चंद्रवंशी शुभम प्रसाद रंजीत सिंह प्रदीप पासवान हिमांशु सोनी अनिल कुमार प्रेमजीत कुमार प्रकाश राय अभिषेक कुमार उपेंद्र शर्मा सोनू सिंहा अंकित सिंह सनी कुमार गोलू कुमार राजा सहित सैकड़ो समर्थक कार्यकर्ता एवं नेता रवाना हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *