बभनी खाड़ डैम में दर्दनाक हादसा, डूबने से तीन बच्चों की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

0
Untitled

बभनी खाड़ डैम में डूबने से तीन बच्चे की मौत, घटना के बाद मृतक बच्चो के परिजनों के चित्कार से गमगीन

गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर क्षेत्र के बभनी खांड डैम में डूब कर मरने का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले तीन वर्षो में अब तक एक दर्जन लोगो की मौत हो चुका है। वही शुक्रवार को डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। तीनों मृतक बच्चे थाना क्षेत्र के जंगीपुर के उरांव टोला के रहने वाले हैं। मृतकों में मानदेव उरांव का पुत्र सूरज उरांव (11 वर्ष), नंदू उरांव का पुत्र मनीष मिंज(13 वर्ष) और स्व उमेश उरांव का पुत्र चंद्रकांत कुमार(9 वर्ष) का का नाम शामिल है। रिश्ते में तीनो बच्चे चचेरे भाई है। उधर घटना के बाद परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। बच्चों की मां रोते बिलखते बार-बार बेहोश हो रही थी। आसपास की अन्य महिलाएं उन्हें सांत्वना दे रही थी।
घटना के संबंध में परिजनो ने बताया कि तीनों बच्चे घर से 11 बजे निकले थे। 2 बजे तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए और खोजबीन करने लगे। खोजबीन करते हुए घर से 3 किलोमीटर दूर बभनी खांड डैम पहुंच गए। डैम के पश्चिम उत्तर दिशा में तीनो बच्चो का कपड़ा दिखाई दिया। इसके बाद किसी अनहोनी की आशंका को लेकर डैम में घुसकर खोजबीन करने लगे। काफी देर बाद सूरज का शव पाया। इसके बाद आसपास के लोगों ने भी अन्य दो बच्चों की तलाश डैम में करने लगे। लगभग 4:30 बजे अन्य दो बच्चों का शव भी डैम से निकाला गया।

सूचना मिलने के बाद नगर उंटारी एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह, थाना प्रभारी आदित्य नायक, अंचलाधिकारी विकास सिंह सहित कई प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए। तीनों बच्चों को लेकर पुलिस पदाधिकारी अनुमंडलीय अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक ने तीनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनो बच्चो के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *