दिशोम गुरुजी नें दिया रंका अनुमंडल और डंडा प्रखंड :: झामुमो

0
cd2c902a-4272-41ca-a5e0-3431cc0adca6

दिशोम गुरुजी नें दिया रंका अनुमंडल और डंडा प्रखंड :: झामुमो

गढ़वा। जेएमएम के नेताओं नें प्रेस नोट जारी कर पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह को याददाश्त ठीक करनें की सलाह दी है। झामुमो के जिला प्रवक्ता कार्तिक पाण्डेय और रंका प्रखंड अध्यक्ष आशीष गुप्ता नें कहा है कि रंका को अनुमंडल बनानें का श्रेय सिर्फ और सिर्फ झारखंड मुक्ति मोर्चा को जाता है। तात्कालीन मधु कोड़ा सरकार में उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री रहे झामुमो विधायक दल के नेता स्व. सुधीर महतो की अनुशंसा पर मधु कोडा कैबिनेट की अंतिम बैठक में रंका और जगन्नाथपुर को अनुमंडल बनाने पर मुहर लगी थी। और चार अक्टूबर 2008 को तब के मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो आदरणीय शिबू सोरेन के कर कमलों से रंका अनुमंडल और डंडा ब्लाॅक का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया गया है। उस समय सरकार के सहयोगी दल रहे राजद विधायक के तौर पर समारोह में उपस्थित रहने से कोई अनुमंडल और प्रखंड बनाने का श्रेय लेना चाहे तो यह काफी हास्यास्पद है। आदिम समाज बहुल्य भंडरिया, चिनियां, रमकंडा, बरगड के लोगों की सुविधा के लिए झामुमो नें 1998 से जैक उपाध्यक्ष और तात्कालिक झामुमो नेता सूरज मंडल के रंका दौरे के समय से किया है। अनुमंडल की मांग काफी पुरानी थी जिसे झामुमो नेता रहे स्व. सुबोध कुमार और मो. जुबैर नें गुरुजी शिबू सोरेन के साथ उस समय की मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से भी की थी और उस आवेदन पर बिहार मुख्यमंत्री सचिवालय की चिट्ठी आज भी सुरक्षित है।
ऐसे मे एक विधायक रहे नेता का यह कहना कि रंका अनुमंडल और डंडा ब्लाॅक हमने बनाया यह अपने मुंह मियां मिट्ठू वाली कहावत सिद्ध होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *