सद्गुरु सदाफल देव विहंगम योग संत समाज की जिला स्तरीय बैठक संपन्न

0
844a3eed-62f2-45bf-946f-0c858f425427

सदगुरु सदाफल देव विहंगम योग संत समाज की पलामू जिलास्तरीय बैठक हुई। स्थानीय स्टेशन रोड स्थित गोविंद भवन में आयोजित बैठक में संस्थान के पदाधिकारियों एवं सेवा प्रभारियों ने भाग लिया।अतिथियों ने सदगुरुदेव के तस्वीर पर माल्यार्पण करने के बाद दीप प्रज्वलित किया।बैठक में ब्रह्मविद्या के प्रचार प्रसार एवं आश्रम से जुड़े सेवा कार्यों की समीक्षा किया गया।बैठक में बताया गया कि रांची के प्रभात तारा मैदान में 22 व 23 अगस्त को विहंगम योग के प्रणेता महर्षि सदाफल देव जी महाराज की जयंती मनायी जायेगी।इसे सफल बनाने के लिए कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया।संस्थान के राज्य परामर्शक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने विहंगम योग के सिद्धांत एवं सदगुरु की महिमा का बखान किया।प्रदेश महामंत्री ललित कुमार सिंह ने सदगुरु सेवा की महत्ता पर प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि सदगुरु की सेवा करना ही शिष्य का धर्म है।दीन अधीन होकर आस्तिक्य भाव से सेवा करना चाहिए।बैठक में पलामू जिला की नई कार्यकारिणी की घोषणा किया गया।संत समाज का जिला परामर्शक गिरिजा प्रसाद सिंह,रामपति राम,डा रामरेश यादव,प्रधान संयोजक भानु प्रताप देव,जिला संयोजक बनारसी प्रसाद यादव,सह संयोजक यशवंत सिंह,राकेश पाठक,महेंद्र यादव बनाए गए।इसके अलावा ओंकारनाथ पाठक जिला पत्रिका प्रभारी,लक्ष्मण सिंह समाज कल्याण प्रभारी,जनेश्वर सिंह सत्संग प्रभारी,उपेंद्र मेहता वित्त प्रभारी,कुबेर गुप्ता स्वर्वेद प्रचार प्रभारी, शिवकुमार सिंह ध्वजा प्रभारी,सौगंध मेहता अन्न प्रभारी,शांति पांडेय महिला प्रभारी,अजय यादव को युवा प्रमुख की जिम्मेवारी सौंपी गई।मौके पर राज्य महिला अध्यक्ष मनोरमा द्विवेदी,राज्य यज्ञ प्रभारी नंदलाल पासवान,रविंद्र श्रीवास्तव,शंभू कुमार,दशरथ पासवान,संजय कुमार,मनोज मेहता,विनय सिंह सहित कई सेवा प्रभारी,उपदेष्टा,प्रचारक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed