संत मरियम विद्यालय के बच्चों ने मिसाइल मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम को किया याद

0
51c0979b-bab6-4766-97b6-e2262ae95399

कलाम साहब समृद्ध राष्ट्र के द्रष्टा पुरुष थे – अविनाश देव
अवुल पाकिर जैनुलाबद्दीन अब्दुल कलाम जिन्हे दुनिया A P J अब्दुल कलाम के नाम से जानती है। बुद्धिजीवी जमात के लिए मिसाइल मैन, आम आदमी के लिए राष्ट्रपति और विज्ञानियों के लिए वैज्ञानिक थे। एक वैज्ञानिक, कुशल प्रशासक, मंजे हुए शिक्षक,कौमी एकता के नेकदिल ईशान थे कलाम साहब। आज 27 जुलाई उनकी पुण्य तिथि है। 2015 में वे इस दुनिया को अलविदा कहे थे। उनके आत्मकथा अग्नि के उड़ान से पता चलता है कि वे बच्चों से बे इंतेहा मोहब्बत करते थे। आज उनके पुण्यतिथि पर संत मरियम विद्यालय के बच्चों ने याद किया। तस्वीर पर दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किए। बच्चों से उनके जीवनी के बारे में बात किए। तमाम कठिनाइयों,गरीबी के बैरियर को तोड़ते हुए अखबार बेच कर वैज्ञानिक फिर राष्ट्रपति तक के सफ़र तय किए। हम सब को उन से प्रेरणा लेना चाहिए अपने जीवन में उतारने के लिए अग्नि की उड़ान जरूर पढ़ना चाहिए। विनम्र श्रद्धांजलि सादर नमन!!
इस मौके पर बच्चों के संग संग शिक्षक साहा सर,रौशन सर,श्याम सर,विकास सर,नेहा मेम,अर्चना मेम उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *