उप मुख्यमंत्री ने योगी की मीटिंग का किया बहिष्कार

0
48f79d51fdfce0eeb12625d44a342cdef8c29c5df0d50df19fcfc492e780d3d0

यूपी में चल रही राजनीतिक उठापटक के बीच सीएम योगी पूरे एक्शन में हैं। लोकसभा इलेक्शन में कई सीटें हारने के बाद सीएम योगी अब उपचुनाव से पहले कई बैठकें कर रहे हैं। हाल ही में संपन्न हुई बैठकों में भाजपा 33 सीटों पर सिमट गई, जो 2019 के मुकाबले 29 सीटें कम है।

समाजवादी पार्टी (सपा) ने 37 सीटों पर जीत हासिल की, जो 2019 के मुकाबले 32 सीटों की छलांग है, और कांग्रेस ने छह सीटों पर जीत दर्ज की।

मुख्यमंत्री योगी की बैठकों से डिप्टी सीएम के गायब रहने से कई लोगों की भौहें तन गई हैं। दोनों डिप्टी सीएम एक के बाद एक सीएम की बैठकों से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां कल प्रयागराज मंडल की बैठक से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नदारद रहे, वहीं आज लखनऊ मंडल की बैठक में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शामिल नहीं हुए।

सीएम योगी आज लखनऊ मंडल के विधायकों के साथ बैठक करने वाले थे। उनकी मीटिंग से ठीक पहले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पाठक लखनऊ कैंट से विधायक भी हैं और योगी सरकार में डिप्टी सीएम भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *