बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने मनाया भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ A P J अब्दुल कलाम की 9 वी पुण्य तिथि

0
693d62ec-e743-4701-aadd-463a9145226a

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ A P J अब्दुल कलाम की 9 वी पुण्य तिथि मनाई गई कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने किया संचालन संजय कुमार ने किया सर्व प्रथम डॉ कलाम के तस्वीर पर फूल माला चढ़ा कर कार्यकर्म की शुरुआत की गई
मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि डॉ कलाम भारत के अनमोल रत्न थे डॉ कलाम महान वैज्ञानिक एवम अभियंता के रूप में विख्यात थे उनका जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। संघर्ष के बदौलत ही भारत के मिसाइल मैन के नाम से जाने जाते थे इसके बाद डॉ कलाम को राष्ट्रपति बनाया गया डॉ कलाम को 1990 में पदभूषण एवम 1997 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया इनका राष्ट्रपति का कार्यकाल 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक रहा है राजनीति व्यक्ति के अलाव विज्ञान के दुनिया में चमत्कारी प्रदर्शन के कारण ही राष्ट्रपति भवन के द्वार इनके लिए स्वतः खुल गया वे एक इसे स्वीकार भारतीय थे जो सभी के लिए एक महान आदर्श बन चुके थे उन्होंने देश की सेवा में संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया वे सादगी के प्रतिमूर्ति थे मोर्चा अध्यक्ष ने युवाओं से अपील की डॉ कलाम के आदर्श एवम व्यक्तितव से ही सीख ले कर आगे बढ़ने की जरूरत है जयपाल मोची ने डॉ कलाम की जीवनी पर प्रकाश डाला एवम कहा की डॉ कलाम का जीवन काफी संघर्ष पूर्ण रहा है संघर्ष के बदौलत ही देश के सर्योच्य पद पर सुशोभित हुए इनके आदर्शो को आत्मसात करने की जरूरत है शिवनारायण शाह ने कहा की डॉ कलाम का निधन 27 जुलाई 2015 ईसवी को हुआ था इन्होंने गरीबी में रह कर पढ़ाई की इस अवसर पर यशवंत कुमार अरुण पासवान सूरज कुमार दीपक कुमार राकेश पासवान संतोष कुमार नहनक सिंह मनोज कुमार प्रदीप राम राजा कुमार बबन कुमार प्रेम कुमार सूरजमल राम कुंदन कुमार कृष्णा राम अनिल राम सहित कई लोग उपस्थित थे रामनरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *