अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए कमला हैरिस को मिला बराक ओबामा का साथ, पत्नी मिशेल बोलीं- ‘हमें आप पर गर्व’
अमेरिका में इस साल 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होंगे. इन चुनावों में 16 करोड़ रजिस्टर्ड वोटर अमेरिका के 60वें राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे. इस बीच पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने शुक्रवार (26 जुलाई) को उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का ऐलान किया. दोनों ने शुक्रवार (26 जुलाई) को फोन पर कमला हैरिस को अपना समर्थन दिया. बराक ओबामा ने सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी पोस्ट किया है. जिसमें मिशेल ने हैरिस से कहा कि हमें आप पर गर्व है.
पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो जारी किया. इस वीडियो में ओबामा और उनकी पत्नी को कमला हैरिस से बात करते देखा जा सकता है. वहीं, फोन पर पूर्व राष्ट्रपति ने हैरिस से कहा किहमने यह बताने के लिए कॉल किया कि मैं और मिशेल आपका समर्थन करने और आपको इस चुनाव में जीत दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं.
