ड्रैगन ने लद्दाख में पैंगोंग झील पर बना दिया पुल, भारत के खिलाफ रच रहा साजिश!

0
Untitled

लद्दाख में ड्रैगन के मंसूबों का सैटेलाइट इमेज ने खुलासा कर दिया. यहां चीन ने पैंगोग त्सो झील पर पुल बना लिया है. इसका काम भी लगभग पूरा हो गया है. हाल ही में सैटेलाइट से ली गईं तस्वीरों में ये पुल साफ दिखाई दे रहा है. यह ब्रिज लद्दाख के खुर्नाक इलाके में झील के सबसे संकरे हिस्से पर बनाया गया है. जो लद्दाख के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से को जोड़ रहा है. सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि इसी महीने पुल का निर्माण पूरा हुआ है. अब इसके जरिए चीनी पीपल्स लिबरेशन आर्मी के सैनिकों की आवाजाही आसान हो सकेगी. वहीं, साल 2022 में खबर आई थी कि चीनी सेना पैंगोग त्सो झील के सबसे संकरे इलाके खुर्नाक में एक पुल का निर्माण कर रही है. बाद में पता चला कि यह सर्विस पुल था, जिसका इस्तेमाल एक बड़े पुल को बनाने के लिए किया जा रहा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *