भारत से पंगा लिया तो मालदीव को याद आई नानी, चीन से लगा रहा मदद की गुहार।

0
Untitled

चीन के इशारे पर भारत से पंगा लेने वाले मालदीव की हालत अब खराब हो रही है.गिरती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए मालदीव अब चीन के पास पहुंचा. मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने चीन के साथ दोस्ती बढ़ाने के लिए अब अपने विदेश मंत्री मूसा जमीर को 5 दिन के दौरे पर बीजिंग भेजा है. सोमवार को मूसा जमीर ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से भी मुलाकात की. मालदीव के विदेश मंत्रालय के मुताबिक, मूसा जमीर ने कर्ज से जूझ रहे देश की अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए चीन से मदद की गुहार लगाई है. प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि जमीर ने वांग से मुलाकात के दौरान मालदीव की आर्थिक और राजकोषीय स्थिति के बारे में जानकारी दी. उन्होंने राजकोषीय सुधार कार्यक्रम को लागू करने में चीन से मदद का अनुरोध किया. मूसा जमीर ने कहा, सुधार कार्यक्रम लागू होने से देश की अर्थव्यवस्था में उपभोक्ता और निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *