पी एम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह , गिरिडीह में ” शिक्षा सप्ताह ” की शुरुआत

0
98c82989-eb33-4e19-8c3c-323995e83d11

विषय –पी एम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह , गिरिडीह में ” शिक्षा सप्ताह ” की शुरुआत।

राज्य परियोजना निदेशक, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् रांची के निर्देशानुसार पी एम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह , गिरिडीह के प्रांगण में शिक्षा मंत्रालय , भारत सरकार से प्राप्त निदेश के आलोक में ” शिक्षा सप्ताह ” का आयोजन ” टीचिंग लर्निंग मेटेरियल डे ” से प्रारम्भ की गई। विद्यालय के वरीय शिक्षक संजीव कुमार ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के अनुकूल शिक्षण सामग्रियों का विकास पर हमारी उपलब्धियों रही है। निपुण समागम 2024 टी एल एम मेला में गणित विषय पर निर्मित टी एल एम ” गणना पिटारा ” को जिला एवम् राज्य स्तर पर प्रदर्शन की सराहना मिलने पर मैं बहुत ही उत्साहित हूं। विद्यालय के शिक्षकों ने आसानी से स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होने वाले सामग्रियों से टी एल एम निर्माण पर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। शिक्षकों के द्वारा निर्मित टी एल एम की प्रदर्शनी विद्यालय कक्ष में बच्चो के अवलोकन के लिए उपलव्ध थी। बच्चों को सीखने के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालय की शिक्षिका राहिल मेरी हंसदा , प्रमिला कुमारी,सुनीता कुमारी , रीता मिश्रा ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय के प्रधानाध्यपक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा कि टी एल एम निर्माण में वरीय शिक्षक संजीव कुमार का सराहनीय प्रयास रहा है। शिक्षा सप्ताह 22 से 28 जुलाई तक विद्यालय प्रांगण में कुल 6 थीमों पर आधारित है। सभी थीमों की गतिविधियों में सभी शिक्षकों सम्मिलित किया गया है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय परिवार अग्रसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed