गिरिडीह के शिव मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

0
d9c3214e-394d-499c-91d4-c9b585a968cb

पहली सोमवारी के साथ सावन हुआ शुरू, गिरिडीह के शिव मंदिर में उमड़ी भीड़, भक्तों ने सुख-समृद्धि और निरोगिकया की कामना करते हुए किया जलाभिषेक

बरमसिया स्थित महामृत्युंजय महादेव मंदिर प्रांगण में मशहूर गायिका प्रिया मल्लिक द्वारा किया गया भजन कीर्तन व भक्त जनों के लिए फलाहारी व भंडारे का किया गया आयोजन

सोमवार को पहले सोमवारी के साथ अगले एक महीने तक चलने वाले पवित्र माह सावन की शुरुआत भी हो गई. और पहले सोमवारी के मौके पर गिरिडीह के शिव मंदिर भी शिव भक्तो के हर हर महादेव से गूंज उठा. बगोदर के 50 फीट ऊंचे शिवाल के साथ झारखंड धाम शिवालय और जिला मुख्यालय के औद्योगिक क्षेत्र उदनाबाद स्थित बाबा दुखहरण नाथ शिव पार्वती मंदिर समेत सभी शिव मंदिर में अहले सुबह से भक्तो की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी. और बड़ी संख्या में भक्तो ने ओम नम शिवाय, हर हर महादेव और बोल बम के जयकारे के साथ नीलकंठ महादेव का पूजा-अर्चना किया.
वही बरमसिया स्थित महामृत्युंजय महादेव मंदिर प्रांगण में मशहूर गायिका प्रिया मल्लिक द्वारा किया गया भजन कीर्तन व भक्त जनों के लिए फलाहारी व भंडारे का किया का आयोजन।

महिलाओं से लेकर युवा और युवतियां ने शिवलिंग में जलाभिषेक किया. और परिवार में सुख-समृद्धि और निरोगिकया का कामना किया. कमोबेश, सारे शिव मंदिरों में भक्ति का एक अलौकिक दृश्य देखने को मिला. शिव भजनों की रसवर्षा भी भक्तो को भीगो रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *