महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की मनाई गई 118 वीं जयंती

0
8abc4899-6c41-4bf1-8997-a2d95bb3a00d

बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में महान क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की 118 वीं जयंती मनाई गई कार्यक्रम के अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की सर्वप्रथम चंद्रशेखर आजाद के तस्वीर पर फूलमाला चढ़कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई

मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे 17 बरस की आयु में चंद्रशेखर आजाद क्रांतिकारी दल हिंदुस्तान रिपब्लिकन संगठन में शामिल है सांडर्स बाद सेंट्रल असेंबली में भगत सिंह द्वारा बम फेंकना वायसराय को ट्रेन से उड़ने की चेष्टा साथ-साथ काकोरी कांड में भी उन्होंने सक्रिय भाग लिया इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अंग्रेजों के साथ संघर्ष करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए चंद्रशेखर आज़ाद आज़ादी की लड़ाई में प्रथम पंक्ति के नेता थे उन्होंने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई चंद्रशेखर आजाद के नाम सुनते ही अंग्रेज कांप पर जाते थे मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद युवाओं के प्रेरणा स्रोत रहे हैं उनके आदर्शों को अपने की जरूरत है संतोष कुमार ने चंद्रशेखर आजाद की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म 23 जुलाई 1906 ई को हुआ था वह बचपन से ही क्रांतिकारी थे इनमें देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी इस अवसर पर राजा कुमार राणा कुमार सत्यम कुमार अभय कुमार बबन कुमार राजू कुमार उमेश पासवान संजय चौरसिया सतीश दुबे मनोज सिंह नानक सिंह सहित कई लोग उपस्थित हैं रामनरेश महतो ने धन्यवाद ज्ञापित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *