गढ़वा स्वर्णकार संघ की महिलाओं के द्वारा रामलला कुटीर परिसर में किया गया पौधारोपण

0
cf1ca9f0-5ff0-44fd-a0fe-fdb034ab89fc

*गढ़वा स्वर्णकार संघ की महिलाओं के द्वारा रामलला कुटीर परिसर में किया गया पौधारोपण
*
संध्या सोनी ने कहा प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है पौधारोपण

गढ़वा:–गढ़वा स्वर्णकार संघ की महिलाओं के द्वारा आज शहर स्थित प्रसिद्ध राम लला कुटीर में 50 पौधो का पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर संघ की अध्यक्ष सुमन सोनी ने कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पौधे लगाना बहुत ज़रूरी है। पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। फल- -फूलों की प्राप्ति भी हमें पेड़-पौधों से ही होती है। पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है।

जबकि संघ की सचिव संध्या सोनी ने कहा कि पर्यावरण और जीवन का अटूट संबंध है। पर्यावरण संरक्षण का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। हमारे पूर्वजों द्वारा लगाए गए वृक्षों का लाभ हमें मिल रहा है। हमारे आस-पास हरियाली दिख रही है। इस कर्तव्य को पूरा करने का दायित्व प्रत्येक व्यक्ति का है। पर्यावरण को बचाना सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर संघ की कोषाध्यक्ष लीला सोनी, गुंजा सोनी, ममता सोनी, हेमलता सोनी, पूनम सोनी, पूजा सोनी, सुशीला देवी, पूनम सोनी, माधवी सोनी, रिंकू सोनी, रनीता सोनी, साधना सोनी, रंजू सोनी, धर्मशीला सोनी, पूजा सोनी, प्रीति सोनी, गुड़िया देवी, वृंदा देवी सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *