कुन्दरी गाँव के पास पिछले दिनों JPS बस में आग लगाने वाले 10 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पलामू – पांकी – मेदिनीनगर मुख्य पथ के कुन्दरी गाँव के पास पिछले दिनों हुए JPS बस और ऑटो की टक्कर के बाद बस में आग लगाने और बस ड्राइवर के साथ बेहरमी से मारपीट करने के आरोप में 10 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । सभी आरोपी कुन्दरी गाँव के है रहने वाले। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
