गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मधुबन पहुंचे सुबे के मुखिया हेमंत सोरेन

0
ae39a4e4-58ab-4fb5-b8ae-7fd6dd065504

पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मधुबन पहुंचे सुबे के मुखिया हेमंत सोरेन

चंदन,गिरिडीह

मरांग बुरू स्थित दिशोम मांझीथान में श्रद्धाभाव से की पूजा अर्चना

गिरिडीह। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को गिरिडीह मधुबन पहुंचे और दिशोम मांझीथान में पूजा अर्चना की। हालांकि पहली बार ऐसा था की वे अकेले मांझीथान नही आये थे बल्कि अपनी धर्म पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मधुबन स्थित मरांग बुरू पहुंचे और दोनों ने साथ में ही बहुत श्रद्धाभाव से दिशोम मांझीथान में पूजा अर्चना की।

इस दौरान मौके पर मांझीथान में मुख्य पुजारी सुधीर बास्के सहित संथाली समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सुबे के मुखिया हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का स्वागत किया। मौके पर सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *