दो सूत्री मांग को लेकर झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ ने प्रखंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया

0
3ceb9e66-29c7-4f63-ba6c-0d423c32cb06

गढ़वा झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ की गढ़वा जिला इकाई के द्वारा दो सूत्री मांग को लेकर प्रखंड कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया। उसे दौरान मुख्यमंत्री के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी को दो सूत्री मांग पत्र सोपा गया। मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष रामेश्वर पासवान ने कहा कि पंचायत सेवक का मूल ग्रेड पे को बढ़ाकर 2400 करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिव के माध्यम से पंचायत के तमाम योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। लेकिन पंचायत सेवकों को उचित मान सम्मान नहीं दिया जा रहा है। मंत्री चंद्रदेव तिवारी ने कहा कि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी के पद पर 25% में शेष प्रोन्नति वरीयता के आधार पर दिया जाना चाहिए। साथ ही आरक्षित 25% पद पर सीमित प्रतियोगिता परीक्षा तीन बार अवसर देते हुए रिक्त स्थान भरा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ राज्य के मुख्यमंत्री से यह मांग करती है कि पंचायत सेवकों के हक और अधिकार दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उनके मांगों पर विचार नहीं करती है। तो उनका आंदोलन इसी तरह आगे भी चलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार की तमाम विकास योजनाओं को धरातल पहुंचने का दायित्व पंचायत सचिवों के कंधों पर है। दुर्गम से दुर्गम्मा स्थान से निकलकर जिला तक पहुंचाना, 24 घंटा डाइट के बोझ में समर्पित होकर काम करना जीवन शैली बन गया है। उसके बावजूद संघ की बरसों लंबी चार्ज मांगों पर आज तक विचार नहीं किया गया। मुंह के पर मंत्री विनोद कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष परमानंद राम, महाराज राम, विजय कुमार यादव सहित अन्य लोगों उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *