राज्य सरकार की बैक टू स्कूल महत्वाकांक्षी योजना का उड़ाई जा रही है धज्जियां

0
Untitled

राज्य सरकार की बैक टू स्कूल महत्वाकांक्षी योजना का उड़ाई जा रही है धज्जियां।

प्रिंसिपल के द्वारा छात्रा रोशनी कुमारी को विद्यालय से दिखाया जा रहा है बाहर का रास्ता

बेरमो: चंद्रपुरा प्रखंड के दुग्दा उत्तरी पंचायत चंदुआडीह स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय दुग्दा कोल वाशरी की। जिसकी जानकारी दुग्दा दक्षिणी पंचायत की मुखिया रूनम शर्मा, दुग्दा उत्तरी मुखिया चंदन सिंह को छात्रा रोशनी कुमारी अपने आवेदन के माध्यम से अवगत कराते हुए लिखा है कि। छात्रा रोशनी कुमारी का नामांकन आठवीं कक्षा में एक महीने पहले विद्यालय प्रिंसिपल शरनजीत कौर ने खुद किया था। अब प्रिंसिपल मैडम का कहना है की रोशनी की टीसी में गड़बड़ी है। जिस कारण विद्यालय जाने से प्रिंसिपल मैडम ने उसे रोक दिया है। कहा कि टीसी को सुधार कर लाएं। मामले को लेकर मुखिया चंदन सिंह व मुखिया रूनम शर्मा ने मामले की जांच की मांग शिक्षा विभाग से करते हुए कहा कि अगर इसी तरह से सरकारी विद्यालय के प्रिंसिपल मनमानी करते रहेंगे तो। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्कूल रूआर 2024, बैक टू स्कूल कैसे कारगर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *