पलामू के विकास में कचरवा डैम की होगी महत्वपूर्ण भूमिका-बी.डी. राम 

0
a441c9c1-ee9d-4f95-82d4-73894d1bc329

पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम जी के अथक प्रयास से कचरवा डैम का होगा सौंदर्यीकरण निर्माण

पलामू के विकास में कचरवा डैम के रूप में जुड़ी एक और कड़ी -सांसद

पलामू के विकास में कचरवा डैम की होगी महत्वपूर्ण भूमिका-बी.डी. राम

पलामू सांसद श्री विष्णु दयाल राम ने आज मेदिनीनगर नगर निगम अन्तर्गत वार्ड संख्या -05 में कचरवा डैम जीर्णोद्धार सह सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास बतौर मुख्य अतिथि किया.मौके पर सांसद श्री राम ने जन सम्बोधन के दौरान बताया कि पूर्व के कार्यकाल से ही उनकी मंशा थी कि उक्त डैम का निर्माण व जीर्णोद्धार का कार्य संपन्न हो ताकि पलामू जैसे आकांक्षी जिले में भी लोगों को बड़े शहरों जैसे पार्क में घूमने और नौका विहार करने की भी सुविधा मिले. इस बाबत उन्होंने उक्त कार्य हेतु केन्द्र सरकार से इसे अमृत योजना में शामिल करने का अनुरोध किया था ताकि इसका निर्माण व जीर्णोद्धार संभव हो सके परन्तु दुर्भाग्यवश इस क्षेत्र की जनसंख्या एक लाख से कम होने के कारण इसे अमृत योजना में शामिल नहीं किया जा सका क्योंकि अमृत योजना में किसी योजना को शामिल कराने हेतु उस क्षेत्र की जनसंख्या न्यूनतम 1 लाख होनी चाहिए.पूर्व के परिपेक्ष्य में इस क्षेत्र की जनसंख्या मात्र 76 हज़ार थी जो अब बढ़कर एक लाख से ऊपर हो गई तब जाकर इसे अमृत योजना के तहत जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण निर्माण की स्वीकृति मिली.श्री राम ने बताया कि डैम निर्माण होने से न सिर्फ इस क्षेत्र की भूमिगत जल स्तर में सुधार होगी बल्कि घूमने और नौका विहार करने वाले पर्यटकों को यहाँ आने से आस पड़ोस के लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा और उनकी आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ होगी.बताते चले कि उक्त डैम का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण 9.75 करोड़ रूपये की राशि से होगी.उन्होंने नगर निगम के पदाधिकारियों को संवेदकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करवाने हेतु आदेश दिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं लोगों को भी जागरूक होकर काम करवाने का आग्रह किया.उक्त कार्यक्रम में डालटनगंज के विधायक श्री अलोक चौरसिया,भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री मनोज सिंह,निवर्तमान उपमाहापौर श्री मंगल सिंह,पलामू सांसद प्रतिनिधि श्री विजय ओझा, ईश्वरी पाण्डेय, सांसद के निजी सचिव अलख दुबे आदि समेत अनेक लोग उपस्थित हुए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *