मनिका में धूमधाम से निकाला गया ताजिया का जुलूस जगह- जगह प्रशासन की रही चौकसी

0
8b2a4e21-20ea-4799-8a9f-b710c0289688

मनिका में धूमधाम से निकाला गया ताजिया का जुलूस जगह- जगह प्रशासन की रही चौकसी।

मनिका: मुहर्रम को लेकर मनिका प्रखंड मुख्यालय में मुस्लिम समुदाय की ओर से ताजिया जुलूस निकाला गया। वही जुलूस झंडे के साथ भारतीय तिरंगे झंडे को मुस्लिम समुदाय के युवाओ ने बड़े शान के साथ तिरंगे झंडे को लहराते हुए देखे गए। ताजिया जुलूस में भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। और युवाओं ने ताजिया जुलूस में अपने-अपने करतब दिखाया। मनिका प्रखंड के नामुदाग, बाँड़ी, बरवाडीह, बाँडी महजिद मोहल्ला आदि जगहों से ताजिया जुलूस निकाली गई। ताजिया जुलूस को लेकर मनिका पुलिस प्रशासन ने प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस जवानों को तैनात किया था। साथ ही मनिका थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा सभी चौक चौराहा पर तैनात हुए पुलिस जवानों से जानकारी लेते हुए देखें गए। वहीं ताजिया जुलूस निकालने के वक्त बिजली आपूर्ति बाधित कर दिया गया था। बताया जाता है कि इमाम हसन हुसैन की याद में ताजिया जुलूस निकाली जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *