यूएसए के मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी की ओर से पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल को मिला डॉक्टरेट की मानद उपाधि

0
cc4a6d5f-2377-428c-bdd7-5af4384befe2

यूएसए के मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी की ओर से पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल को मिला डॉक्टरेट की मानद उपाधि

चांसलर ने देश एवं विदेशी दर्जनो अतिथियों के साथ पर्यावरणविद को दी डॉक्टर ऑफ फिलोसफी की उपाधि

मानद उपाधि पुरस्कार वितरण समारोह में शामिल अफगानिस्तान के डॉ तानजिरे व ऑस्ट्रेलिया के विकगैफनी को पर्यावरणविद ने दिया पौधा

पर्यावरणविद कौशल को मिला जीवन का 64 वां और इस वर्ष का तीसरा अवार्ड

 

देश की राजधानी नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया हैबिटेग सेंटर गुलमोहर में यूएसए के मैरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित मानद उपाधि पुरस्कार वितरण समारोह में चांसलर डॉ जॉन एल कालारस, वाइस चांसलर डॉ सौफी नुवानी व देश के कई शीर्ष अधिकारी सहित विदेशी दर्जनों अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में देश के प्रख्यात पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल को
डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा गया। पर्यावरणविद कौशल को पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए उन्हें डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया गया है। उक्त अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सह मुखिया पूनम जायसवाल व सूरज जायसवाल भी उपस्थित थे। साथ ही उक्त कार्यक्रम में दुनियां के विभिन्न क्षेत्रो में असाधारण कार्य करने वाले कई महान हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।
पर्यावरणविद ने पर्यावरण धर्म के प्रावधानों के तहत सम्मान समारोह के मौके पर अफगानिस्तान के डॉ तानजिरे और ऑस्ट्रेलिया के डॉ पिक गैफनी को कपूर का पौधा देकर उनका सम्मान किया। श्री कौशल ने उन्हें अपनी जन्मभूमि पर नवनिर्मित पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित भी किया। पर्यावरणविद
कौशल को मिले डॉक्टरेट की उपाधि से उनके परिजनों , रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों में अपार हर्ष है। डॉक्टरेट की उपाधि लेकर लौटे श्री कौशल के शुभचिंतकों व परिजनों ने डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों प्रो अरुण कुमार जायसवाल , छतरपुर पूर्वी के जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल, कोमल जायसवाल , शिल्पा जायसवाल,आराध्या जायसवाल, आशिविका जायसवाल आद्रिका जायसवाल, अनुषा जायसवाल, समेत कई लोग शामिल थे। वहीं कई शुभचिंतकों ने उनके इस उपलब्धि पर उन्हें शुभकामनाएं भेजी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *