क्या है चिकन नेक?, जिस पर भारत सरकार ने लिया है बड़ा फैसला
चिकन नेक पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए भारत सरकार ने बड़ा प्लान बनाया है. अगर यह अमल में आता है तो बिहार और बंगाल आपस में जुड़ जाएंगे. भारत सरकार नेपाल के रास्ते इस रेलवे ट्रैक को तैयार करेगी. इस प्लान में बिहार के जोगबनी को बंगाल के न्यू माल जंक्शन से जोड़ने के लिए नेपाल के विराटनगर के रास्ते रेलवे लाइन बनाया जाना प्रस्तावित है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रेलवे ने नेपाल के विराटनगर और न्यू माल जंक्शन के बीच फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए 190 किलोमीटर के रूट को मंजूरी दी है.इस रूट का मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर को भारत से जोड़ने वाले सिलीगुड़ी कॉरिडोर पर निर्भरता कम करना है. इस कॉरिडोर को चिकन नेक भी कहा जाता है.
