मझिआव रोड पर हरण दुबे पहाड़ी के पास अज्ञात बोलेरो के चपेट में आने से एक युवक की मौत

0
e2632ca9-aca3-4f6a-8934-6c6220bd5014

गढ़वा मझिआव रोड पर हरण दुबे पहाड़ी के पास सुबह करीब 10:00 बजे अज्ञात बोलेरो के चपेट में आने से 6 वर्ष का बालक नैनदीप चौधरी की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मेराल थाना क्षेत्र के लिखनिया गांव निवासी अवध बिहारी चौधरी का 6 वर्षीय पुत्र नैनदीप चौधरी सड़क पार कर रहा था इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रहा अज्ञात बोलेरो ने उसे चपेट में ले लिया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मेराल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गढ़वा सदर अस्पताल भेज कर पोस्टमार्टम कराया तथा अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। गांव में भी मातम छाया हुआ है।

इधर एक अन्य दुर्घटना में मेराल डंडई सड़क पर बाना गांव के मस्जिद के पास पिकअप गाड़ी के चपेट में आने से तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायल में एक व्यक्ति की हालत काफी खराब थी जिसे प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स भेज दिया गया। दो अन्य घायलों का इलाज एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार दतवनिया गांव निवासी कौसर अंसारी तथा कजराठ गांव निवासी बसंत चौधरी एवं रितेश चौधरी सेट्रीग का काम करने जा रहे थे इसी क्रम में पिकअप गाड़ी के चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। धक्का मारने के बाद पिकअप का ड्राइवर गाड़ी लेकर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल निजी अस्पताल में पहुंचाया।घायल में एक व्यक्ति कौसर अंसारी की हालत काफी खराब थी जिसे प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *