शांति व्यवस्था भंग करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी
शांति व्यवस्था भंग करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी
खरौन्धी थाना परिसर में मुहर्रम त्यौहार को लेकर दोनों समुदायों के बीच शांति समिति की बैठक किया गया. जिसका अध्यक्षता खरौन्धी थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने किया. वहीं आगामी मुहर्रम त्यौहार को लेकर मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की किया गया. वहीं मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने कहा कि मुहर्रम त्योहार शांति और भाईचारे का त्यौहार है. जिसे आप सभी शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सबको मनाने की जरूरत है. साथ ही कहा की इस दौरान हम सब को किसी तरीका का शोर शराबा नहीं करना है. जिससे की हम सबका छवि खराब हो. वहीं उन्होंने कहा कि कोई भी लोग शोर शराबा किए जाने पर बक्से नहीं जाएंगे. और किसी भी तरह की सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, वाहत्सप, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित विभिन्न प्लेटफॉर्म पर किसी भी तरह का अपवाह व आपतिजनक पोस्ट न करें. पुलिस प्रशासन की नजर हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पैनी नजर बनी रहेगी. व किसी भी अपवाह पर ध्यान न दें अगर कहीं किसी भी तरीका का अपवाह फैलाई जा रही है तो इसकी सूचना त्वरित खरौन्धी पुलिस को दें ताकि किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे. उक्त मौके पर उपस्थित अंचल निरीक्षक मोजिब खान, जिपस धर्मराज पासवान, विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र दास, मुखिया रामगहन मेहता, सतीश भुइयाँ, शिवकुमार यादव,उपेंद्र भारती, वरिष्ठ समाजसेवी अशोक ठाकुर, रियासत अंसारी, रामखेलवान पासवान, राजकेश्वर् यादव, हीफाजत अली, हाफिज अंसारी,अजय कुमार मेहता, लियाकत अंसारी, असलम अंसारी, धर्मेंद्र पासवान, मिर्जा अली, सरफुदीन अंसारी, विनोद यादव, शशि पासवान व अन्य लोग उपस्थित थे।
