बेकाबू गर्मी व जल संकट से निजात पाने को करना होगा पौधारोपण : —चंद्रशेखर सिंह छोटू

0
1bd7759f-2da0-4fd5-9d04-887279ee5354

बेकाबू गर्मी व जल संकट से निजात पाने को करना होगा पौधारोपण : चंद्रशेखर सिंह छोटू

आजसू नेता चंद्रशेखर सिंह छोटू ने चलाया जनसंपर्क अभियान

मेदिनीनगर (पलामू) : बेकाबू गर्मी व जल संकट से निजात पाने के लिए किसानों व आम लोगों को वृक्ष की खेती करने की जरूरत है। वृक्ष की खेती को आकाल व सुखाड़ का भय नहीं रहता है। वृक्ष की खेती किसानों के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट की तरह काम आती है। उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य सह डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी चंद्रशेखर सिंह छोटू ने कही। वे रविवार को स्थानीय सतबरवा के विभिन्न स्थलों पर पौधारोपण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कई सप्ताह से चलाए जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करने पहुंचे थे। उन्होंने सतबरवा के कन्या मध्य विद्यालय, राधा कृष्ण मंदिर परिसर व सूर्य मंदिर प्रांगण में पधारोपन किया। चंद्रशेखर सिंह छोटू ने उपस्थित लोगों से कहा कि वृक्षों की खेती करेंगे तो न जल संकट ना ही ऑक्सीजन संकट उत्पन्न होगा। कहा कि जहां-जहां वन कटते हैं वहां विनाश ही आती है। अर्थ के लिए हो रहे अनर्थ का ही परिणाम है कि बेकाबू गर्मी, जल संकट व प्रदूषण में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। छोटू ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन व मानव जीवनशैली के लिए इनके गलत उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। दूषित पर्यावरण उन घटकों को प्रभावित करता है, जो जीवन जीने के लिए आवश्यक हैं। ऐसे में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने, प्रकृति व पर्यावरण का महत्व समझने‌ की जरूरत है। कहा कि पलामू में तेजी से जल संकट उभर कर सामने आया है। साथ ही प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति खतरे में है। प्रकृति जीवन जीने के लिए किसी भी जीव को हर जरूरी चीज उपलब्ध कराती है। ऐसे में अगर प्रकृति प्रभावित होगी तो जीवन प्रभावित होगा। इसकी रक्षा के लिए सभी आजसू कार्यकर्ताओं को अपने आसपास के लोगों को जागरुक कर पौधारोपण कराना चाहिए। कार्यक्रम में चंद्रशेखर सिंह छोटू के साथ सुरेश सिंह शैलेश मिश्रा महावीर प्रजापति सतीश तिवारी प्रमोद प्रजापति कामेश्वर मेहता बबलू डोगरा मनी चंद्रवंशी परमानंद चंद्रवंशी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *