यू. एम. एस. राताबहियार के विद्यालय परिवार ने विधालय परिसर में किया पौधरोपण

0
81272536-5778-4f25-b577-a09964916b4e

यू. एम. एस. राताबहियार के विद्यालय परिवार ने विधालय परिसर में किया पौधरोपण

चंदन पांडे,गिरिडीह

गिरिडीह:- उत्क्रमित मध्य विद्यालय,राताबहियार, गांडेय के विद्यालय परिवार द्वारा विद्यालय परिसर में आज पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक, बच्चों ने कई फलदार वृक्ष का पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्क्रमित मध्य विद्यालय,राताबहियार, गांडेय के हेड मास्टर अजय सिंह,नरेश यादव,गंगा सागर,नीतू कुमारी,चंदन पांडे व कई बच्चे उपस्थित थे। इनके अलावे विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ,सचिव,सदस्य ,बच्चो के अभिभावक भी इस पौधारोपण के कार्यक्रम में शामिल थे।

बताया गया कि इस विद्यालय के द्वारा हर साल पर्यावरण को बचाने हेतु पौधारोपण का कार्यक्रम किया जाता है और भविष्य में कई पौधों का पौधारोपण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव अजय सिंह ,अध्यक्ष , बच्चे,अभिभावक व सभी सदस्यों का आभार व्यक्त व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *