संत मरियम के शिक्षकों ने लगाया चौपाल मत प्रतिशत बढ़ाने का लिया संकल्प – अविनाश देव

0
76f88ce4-6583-4a30-badc-4e5a448af148

संत मरियम विद्यालय के शिक्षकों ने लगाया चौपाल, मत प्रतिशत बढ़ाने का लिया संकल्प…

सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान का महादान करना अतिआवश्यक : अविनाश देव

मेदिनीनगर। लोकतंत्र के महापर्व में 18वें लोकसभा के चुनाव का झारखंड में प्रथम चरण का मत 13 मई को पड़ना है। मत प्रतिशत बढ़ाने या यूं कहें तो 80 फ़ीसदी के पार मतदान कराने को लेकर संत मरियम विद्यालय के शिक्षकों ने चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। अपने-अपने बूथों पर शत-प्रतिशत मतदान कराने को लेकर सभी शिक्षकों ने संकल्प लिया। शिक्षकों को संबोधित करते संत मरियम विद्यालय के चेयरमैन अविनाश देव ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में ही हमारी आजादी है। लोकतंत्र जितना मजबूत होगा, हमारा देश उतना ही सशक्त होगा। अतः मतदान के दिन सारे काम-काज छोड़कर पहले मतदान करें, तब जलपान करें, क्योंकि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में मतदान का महादान करना अतिआवश्यक है। आगे उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आस्था रखनेवाले हर नागरिक से अपील है कि आप मतदान अवश्य करें और देश को सशक्त और अखंड बनाने अपनी महत्ती भूमिका निभाएं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुने हुए हमारे प्रतिनिधि संघीय ढांचे को सुदृढ़ बनाते हुए देश के बड़े पंचायत घर से जनता के भाग्य को लिखते हैं, इसलिए हम मतदाताओं को न झांसे में पड़ने की जरूरत है, न बिकने की जरूरत है, बस निडर होकर मतदान करने की ज़रूरत है। जब हम निष्पक्ष मतदान करेंगे, तब हमारा संविधान निष्पक्ष रूप से काम करेगा। पुनः आप सबों से अपील है कि तपती धूप के बीच 13 मई को सुरक्षित सबसे पहले घर से निकलें और मतदान केंद्र पर जाएं और निष्पक्ष मतदान करें। लोकतंत्र के पर्व को शानदार तरीके से सेलिब्रेट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *