भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य ने की विशुनपुरा बीडीओ की मौत का सीबीआई जांच की मांग

0
d38b0017-ad04-4f09-a247-b582e7adcf5a

भवनाथपुर जिपस ने की विशुनपुरा बीडीओ की मौत का सीबीआई जांच की मांग
फोटो -मांग पत्र सौंपती रंजनी शर्मा
गढ़वा। भवनाथपुर जिला परिषद सदस्य रंजनी कुमारी ने डीसी शेखर जमुआर एवं एसी विजय मतियश टोप्पो को आवेदन सौंपकर विशुनपुरा बीडीओ हिरक मन्ना केरकेट्टा की मौत के मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। सौंपे गये आवेदन में जिपस रंजनी ने कहा है कि गत शनिवार को बीडीओ के सरकारी आवास में पदाधिकारियों एवं उनके परिजनों की उपस्थिति में संदेहास्पद स्थिति में उनका शव पाया गया है। इस संबंध में समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों एवं क्षेत्र में अलग-अलग चर्चाएं हो रही है। इस मामले पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए उच्चस्तरीय, सीबीआई द्वारा जांच कराकर न्याय दिलाना जनहित में आवश्यक है। उन्हांने कहा है कि मृतक बीडीओ अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) परिवार से आते थे। इस मामले के सीबीआई जांच कराकर परिजनों को न्याय दिलाई जाए। ताकि अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी स्वतंत्र रूप से निर्भिक हो कर कार्य कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *