क्वाटर फाइनल मुकाबले में देवघर ने लोहरदगा को 70रनों से हराया

0
2a86552d-26b2-46c6-8455-ac2c0f104a45

देवघर ने क्वाटर फाइनल मुकाबले में लोहरदगा को 70रनों से हराया!

रिपोर्ट:-प्रमोद दास, गुमला।

जेएससीए इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर -16क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वाटर फाइनल मुकाबले में देवघऱ ने लोहरदगा क़ो 70रनो से पराजित कर राज्य स्तरीय मुकाबले के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली l
शनिवार क़ो जिला मुख्यालय के शहीद तेलगा खड़िया क्रिकेट स्टेडियम में खेले गये नॉकआउट मैच में देवघर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 50ओवरो में 9विकेट के नुकसान पर 251रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया l टीम की ओर से प्रतिक कुमार ने सर्वाधिक 85रनो की पारी खेली l यश सिन्हा ने 61व कुमार शोभित ने 41रनों का अहम योगदान दिया लोहरदगा की ओर से पवन शौर्य ने 7ओवरो में 32रन देकर चार विकेट अर्जित किये l चैतन्य व आयुष क़ो एक -एक सफलता मिली l लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहरदगा ने बेहतर शुरुआत की और मैच के रोमांच क़ो क़ायम रखा l
बाद में टीम लड़खड़ा गई और पूरी टीम 38.3ओवरो में 181सिमट गई l टीम की ओर से मनीष कुमार ने 50, चैतन्य 40, देवदीप 28व नितिन बखला ने 24रनो की पारी खेली l
देवघऱ की ओर से अजय यादव ने तीन और ब्रजेश व आयुष ने दो -दो विकेट हासिल किये l उम्दा बल्लेबाजी के बदौलत प्रतिक मैन ऑफ द मैच बने l टी आर डी ओ पप्पू सिंह, अंपायर मनोरंजन कांजीलाल व प्रशांत कुमार ने प्लेयर ऑफ द मैच क़ो पांच हजार कैशमनी व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया
मौके पर डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी जीतेन्द्र सिंह, मनोज चौधरी, सुनील सिंह, आयुष अग्रवाल, लाल चंद्रशेखर, ज्ञान प्रकाश, यमुना झा, अंकित विश्वकर्मा समेत अन्य उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *