एक दिवसीय मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के द्वारा रेफरल जजों एवं मध्यस्थों के लिए एक दिवसीय मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
चंदन पांडे,गिरिडीह
गिरिडीह :- माननीय झालसा रांची के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह श्री मनोज प्रसाद के मार्गदर्शन में आज दिनांक 27/04/2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह की ओर से सेमिनार हॉल में एकदिवसीय मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्री मनोज प्रसाद ने कहा कि यह कार्यक्रम गिरिडीह न्याय मंडल में पदस्थापित सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं विद्वान मध्यस्थों के लिए मध्यस्थता हेतु भेजे जाने वाले मामलों पर जागरूकता करने के लिए किया गया, ताकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली एवं माननीय उच्च न्यायालय, रांची के द्वारा मध्यस्थता के लिए निर्धारित दिशानिर्देशों का अनुपालन सभी रेफरल जजों एवं विद्वान मध्यस्थों के द्वारा किया जा सके। साथ ही मध्यस्थता के विभिन्न प्रावधानों के ऊपर चर्चा के साथ अपराधिक मामलों, सिविल मामले, पारिवारिक मामले एवं मध्यस्थता योग्य अन्य मामलों में नियमानुकूल कार्यवाही मध्यस्थता के दौरान हो सके एवं पक्षकारों को इसका समुचित लाभ प्रदान किया जा सके।
कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं विषय प्रवेश कराते हुए मध्यस्थता
नियमावली के बारे में सचिव महोदया जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह श्रीमति सोनम विश्नोई के द्वारा मध्यस्थता के विभिन्न प्रावधानों के ऊपर जानकारी प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम के प्रथम सत्र के दौरान मध्यस्थता में रेफरल जजों की भूमिका पर जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री गोपाल पांडेय विस्तार पूर्वक सभी रेफरल जजों, मध्यस्थगणों एवं पैनल अधिवक्ताओं को जानकारी प्रदान किया।
दूसरे सत्र में मध्यस्थता की उपयोगिता एवं मध्यस्थों की भूमिका पर प्रशिक्षित मध्यस्थ श्रीमती उर्मिला शर्मा एवं तीसरे सत्र में एडीआर मेकैनिज्म के बारे में पैनल अधिवक्ता श्री अमित सिन्हा ने जानकारी प्रदान किया।
इस दौरान न्यायिक पदाधिकारियों एवं विद्वान मध्यस्थों ने भी आपस में परिचर्चा कर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार प्रकट किया।
आज के इस कार्यक्रम में बतौर रेफरल जज जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अष्टम श्री यशवंत प्रकाश, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वितीय श्री आनंद प्रकाश, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश तृतीय श्री सोमेंद्रनाथ सिकदर, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पंचम श्री संजीव कुमार वर्मा, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सप्तम श्री राजेश कुमार बग्गा, मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी गिरिडीह श्री सौरव कुमार गौतम, अपर मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी गिरिडीह सुश्री कुमारी नीतिका, अवर न्यायाधीश वरीय कोटी, सुश्री सीमा कुमारी मिंज सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीगण, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश सहाय, महासचिव श्री चुन्नू कांत, कार्यकारिणी सदस्य श्री अजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ मुख्य रूप से मध्यस्थ श्री कामेश्वर प्रसाद यादव, श्री गिरीश प्रसाद, श्री श्यामदेव राय, श्रीमती उर्मिला शर्मा, श्री उदय मोहन पाठक, श्री कमलेश्वर शिवमूर्ति, श्री अनिल कुमार, श्री अरुण कुमार, श्रीमती रेनू वर्मा, श्रीमती सुनीता कुमारी, श्रीमती तृप्ति रंजना, पैनल अधिवक्ता श्री अमित कुमार सिन्हा, श्री धीरज कुमार सिन्हा इत्यादि उपस्थित थे।